लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में गैंगरेप के फरार दूसरे आरोपी को  तड़के मुठभेड़ के बाद बुधवार को आरोपी इमरान को पुलिस ने कठौता चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। हालाकि आरोपी पुलिस के पहुंचने की भनक लग गई थी और वह भागने लगा। इसी समय मौके पर पहुंची पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। इसमें इमरान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना में लिप्त आकाश तिवारी को पुलिस 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर चुकी है।
  मामले में 15 अक्टूबर की रात में लखनऊ में एक 18 साल की युवती हैवानियत का शिकार हुई थी। इसके पहले आरोपियों ने युवती को अगवा किया। इसके बाद मॉल के पीछे झाड़ियों में ले जाकर उससे रेप किया। शोर मचाने पर उसके सिर पर हमला भी किया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसे हुसड़िया चौराहे पर फेंककर आरोपी चले गए। आरोपियों ने यह सब उस समय किया जब वह ट्यूशन पढ़ाकर ऑटो से घर वापस जा रही थी। 
  पीड़िता लखनऊ के हुसैनगंज में रहती है। वह रोज की तरह घर से चिनहट के फायर स्टेशन के पास पढ़ाने गई थी। शाम को करीब पौने 7 बजे ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान उसने ऑटो चालक ने चारबाग जाने के लिए पूछा और  बैठ गई। उस समय ऑटो में 2 लोग थे, इनमें एक आटो चालक और एक लड़का था। वो लोग कुछ दूर जाने के बाद गलत रास्ते पर ले जाने लगे, इस पर पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया, वो लोग उसे अंधेरे की तरफ ले गए और दोनों आरोपियों ने एक-एक कर पीड़िता से बलात्कार किया।