देवास ।   मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार दोपहर देवास पहुंचे। वे यहां देवास गौरव यात्रा कार्यक्रम में शाम‍िल हुए।मंत्री यशोधरा राजे भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि देवास मां चामुंडा की नगरी है और अद्भुत है। उन्‍होंने इस मौके पर देवास के विकास को भी रेखांकित किया। बाद में सीएम चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुए। माता टेकरी पर मां को चुनरी अर्पित की गई। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में दो तीन घंटे का बदलाव किया गया है। मंगलवार को गौरव दिवस महोत्सव के दूसरे दिन चुनरी यात्रा निकाली गई। विकास नगर स्टेडियम से माता टेकरी शंख द्वार तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी भी शामिल हुए हैं। यात्रा में सभी महिलाएं लाल रंग की वेशभूषा में थी। दोनों माताओं के लिए अलग-अलग चुनरी तैयारी की गई। चार की लाइन में दो चुनरी निकाली गई। महिलाएं कलश लेकर निकली। करीब एक किमी लंबी चुनरी माता को अर्पित होगी। वहीं गौरव दिवस के तीसरे 28 सितंबर को पुलिस परेड ग्राउंड कन्या पूजन होगा। जिसमें 5100 कन्याओं का भोजन होगा। कन्या भोजन की व्यवस्था मंदिर समिति करेगी। 1 बजे से बसों का शहर में प्रवेश बंद कर दिया गया था। बसें सीधे बायपास से घूमकर शहर में पहुंच रही हैं। 3 बजे बाद एबी रोड पर विकासनगर से लेकर सीढ़ी द्वार तक यातायात बंद कर दिया गया, क्योंकि इसी मार्ग से चुनरी यात्रा गुजरी। इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को 3 बजे बाद डायवर्ट करके विकास नगर से बालगढ़ होते हुए देवास में प्रवेश करवाया गया। भोपाल व मक्सी रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को भोपाल चौराहे से नाहर दरवाजा होते हुए सीधे बालगढ़ की और प्रवेश दिया गया।