यूपी में महसूस किए गए भूकंप के झटके..
मुरादाबाद । दिल्ली में भूकंप के झटकों के साथ यूपी के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में दोपहर करीब 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक से धरती डोलने की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। शाहजहांपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। इसी के साथ बरेली में भी भूकंप के हल्के झटके आये हैं।बता दें कि भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.4 बताई जा रही है। इसी के साथ भूकंप के असर वाले देशों में नेपाल, भारत और चीन हैं। इसका केन्द्र नेपाल से 12 कि.मी. दूर कालिका बताया जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
म.प्र. में सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी