गुजरात | जिले के दहेज औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात हुए विस्फोट में छह श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे हुई।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ये आर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री थी। रिएक्टर में विस्फोट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई थी। रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह श्रमिकों की मौत हो गई। इनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आग पर भी काबू पा लिया गया है।" घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल एवं पुलिस विभाग मौके पर पहुंच बचाव कार्यो में जुट गए थे। इस मामले में अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।