इंदौर । पिछले कुछ दिनों से गर्मी के तीखे तेवर कम हुए हैं। हालांकि दोपहर में गर्मी की तपिश बरकरार है। 3 दिन पहले तक जहां सुबह 8:30 बजे तक पारा 32 डिग्री तक पहुंच जाता था वहीं बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पारा 29 डिग्री तक पहुंचा। सुबह के समय पश्चिमी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वहीं बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। मंगलवार सुबह शहर में पश्चिम हवाये 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली थी। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण एक बार फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर उत्तर प्रदेश से असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है।