जयपुर । राजस्थान के जालोर जिले से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जिसे सुनकर आप स्तब्ध रह जाएंगे। दरअसल, जालौर जिले के पादरली गांव में एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपने ही पड़ोसी का कुल्हाड़ी से सिर काटा और उसे 150 मीटर दूर फेंक दिया था। जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार देर शाम करीब 6.30 बजे की है।इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है, लोग घटना से हैरान हैं और डरे हुए हैं। इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है और निषेधाज्ञा जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने कुल्हाड़ी से मृतक पर पहले पीछे से वार किया और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। मानवता की हद तो तब हो गई, जब इतनी निर्ममता से हत्या करने के बाद भी उसने सिर को उठाकर करीब 150 मीटर दूर ले जाकर फेंका और फरार हो गया।

आरोपी की पहचान संकलाराम भील के रूप में हुई हैं, वहीं मृतक का नाम किशोरसिंह है। घटना की जानकारी मिलते ही तुंरत पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपी की तलाश जारी कर दी। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी संकलाराम भील (50) को बुधवार की घटना के बाद हिरासत में लिया गया क्योंकि स्थानीय लोगों ने उसकी तत्काल गिरफ्तारी के लिए दबाव डाला।जानकारी के मुताबिक किशोर सिंह ने कथित तौर पर भील के साथ दुर्व्यवहार किया था और नशे की हालत में उसके पोते की पिटाई भी की थी। पुलिस के मुताबिक दोनों परदली गांव में पड़ोसी थे। आरोपी ने गुस्से में आकर पीड़ित पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित के परिवार में कोई करीबी नहीं है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।