धौलपुर में सदर थाना इलाके के गांव चैनपुरा में गुरुवार-शुक्रवार रात छत पर सो रहे व्यक्ति की तेज आंधी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराकर लाश को सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र लालाराम कुशवाहा निवासी चैनपुरा बीती रात छत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे के आसपास मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। महेंद्र सिंह बारिश शुरू होने पर छत से उठकर नीचे उतरने लगा। लेकिन तेज आंधी के झोंके ने संतुलन बिगाड़ दिया और छत से नीचे गिर गया। घटना के परिजनों में हड़कंप मच गया। रात में ही परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

मौत हो जाने से परिजनों में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया, व्यक्ति की बीती रात आए तूफान से गिरने पर मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बीती रात अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक आंधी का असर देखा गया। आंधी से भारी तादाद में पेड़ एवं छप्परपोश मकान धराशाई हुए हैं। इसके अलावा जिले भर में भागवत कथाओं के धर्म का आयोजन भी किए जा रहे हैं। भागवत कथाओं के पंडाल भी उखड़ कर पंडाल व्यस्त हो गए। उधर, पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग लगातार येलो अलर्ट घोषित कर रहा है। आगामी दिनों में आंधी और बरसात होने की चेतावनी भी दी जा रही है।