जालोर। राजस्थान के जालोर जिले में इन दिनों लुटेरी दुल्हनों के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। यह मामला जालौर जिले के रामसीन पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां एक लुटेरी दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ी है। इस दुल्हन ने पीड़ित दूल्हे से करीब 7 लाख रुपये, 10 तोला सोने 30 तोला चांदी (करीब7 लाख)के गहने लेकर के फरार हो गई थी। पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद फर्जी दुल्हन रितु उर्फ आरती जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 24 साल की है। उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
  गौरतलब है कि रामसीन थाना क्षेत्र के धानसा में फर्जी शादी कर पैसे हड़पने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के अननुसार रामसीन थानाधिकारी अवधेश सांदू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गहन जांच के बाद फर्जी शादी करके पैसे और गहने हड़पने वाले गिरोह के सदस्य फर्जी दुल्हन रीतु उर्फ नेहा उर्फ आरती जाट को गिरफ्तार कर लिया गया।
  फर्जी दुल्हन के पिता भरत पटेल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक हवीया कंवर पत्नी हेमसिंह राजपूत, निवासी धानसा, थाना रामसीन ने 6 अप्रैल 2022 को रिपोर्ट पेश की थी कि 2 महीने पहले आरोपी हरीसिंह पुत्र बलवंतसिंह राजपूत निवासी धानसा और उसके साथ भरतसिंह, नरेन्द्रसिंह व नरेन्द्रसिंह की पत्नि साथ में आये एवं उसके पुत्र दीपसिंह की शादी उनकी पुत्री से करवाने की बात तय की। दीपसिंह की शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने 7 लाख रुपये नगद, करीब 10 तोला सोने के गहने एवं चांदी के गहने करीब 30 तोला हड़पकर कर फर्जी लड़की से शादी करवाकर धोखाधड़ी की है।