प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के उन लाभार्थी किसान परिवारों के लिए राहत की खबर है, जिन्होंने अभी तक योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराया था। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

सरकार ने योजना के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 22 मई 2022 कर दिया है। ऐसे में जो लाभार्थी किसान इस स्थिति में नहीं थे कि वह 31 मार्च 2022 की समय सीमा के दौरान अपना ई-केवाईसी अपडेट करा पाएं, वह 22 मई 2022 तक यह काम करा सकते हैं।

पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट जानकारी के मुताबिक, ई-केवाईसी की प्रक्रिया को 22 मई, 2022 तक पूरा किया जा सकता है। पोर्टल पर लिखा है, "सभी पीएम किसान लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 22 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है।"