राजस्थान में मौसम का करवट बदलना जारी, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर: राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। सोमवार को उदयपुर, जोधपुर, पाली और भीलवाड़ा में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं, कुछ जिलों में दिन के समय तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक कई संभागों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर में सुबह से ही हल्की फुहारों का दौर शुरू हो गया है।
सोमवार को भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। वहीं जालोर में करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। येलो अलर्ट वाले जिलों में सिरोही, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, राजसमंद, नागौर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, जयपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सीकर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 नवंबर तक बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चलेंगी।
सीकर-नागौर में तेज ठंड
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का अधिकतम व न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा। अजमेर: अधिकतम तापमान 32.3°C , न्यूनतम तापमान 13.2°C रहा, अलवर: अधिकतम तापमान 33°C व न्यूनतम तापमान 14.0°C , जयपुर: अधिकतम तापमान 32.8°C रहा, न्यूनतम तापमान 17.2°C, पिलानी: अधिकतम तापमान 35.3°C व न्यूनतम 15.4°C रहा। सीकर: अधिकतम तापमान 32°C व न्यूनतम तापमान 11.5°C रहा। कोटा: अधिकतम तापमान 32.9°C व न्यूनतम तापमान 18.4°C , चित्तोड़गढ़: अधिकतम तापमान 31.9°C व न्यूनतम तापमान 20.6°C , नागौर: अधिकतम तापमान 33.9°C व न्यूनतम तापमान 11.8°C दर्ज किया गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 नवंबर 2025)
राजभवन में 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा चरडोंगरी, खड़ौदा खुर्द एवं रघ्घुपारा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक अंतर्गत मोहला के केवटटोला आरोग्य मंदिर ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव