WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जाएंट्स से हुआ। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की टीम अपने सभी पांचों मैच जीतकर शीर्ष पर है। वहीं, गुजरात की टीम चौथे स्थान पर है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 107 रन ही बना सकी।मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जाएंट्स को 55 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए।गुजरात जाएंट्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी।

यह मुंबई इंडियंस की टीम की लगातार पांचवीं जीत रही। 10 अंकों के साथ यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। इसके अलावा मुंबई की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में 200 से कम का टोटल डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बनी।गुजरात जाएंट्स के नौ विकेट गिर चुके हैं। हेमलता छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद स्नेह राणा 20 रन, किम गर्थ आठ रन और तनुजा कांवर खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं।