रायगढ़ । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार का राज रहा। यहां ढेर सारे घोटाले कांग्रेस सरकार ने की है। शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में सट्टे पे सट्टा भूपेश कक्का करा रहे हैं।
अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जहां चंद्रयान भेजा जा रहा है वहीं छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप से सट्टा खिलवाने का काम भूपेश सरकार करा रही है। शाह ने ये बातें जशपुर के बगीचा में सभा को संबोधित करते हुए कही। देश को सुरक्षित भाजपा की सरकार ही कर सकती है। सोनिया मनमोहन की सरकार में हर रोज बॉर्डर पर आलिया, मालिया, जमालिया घुस आते थे। लेकिन मोदी जी की सरकार में हम आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मार रहे हैं। एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ नक्सल क्षेत्र से भरा हुए है। आदिवासी क्षेत्रों में अभी भी कुछ जिले नक्सलवाद का दंश झेल रहे हैं। भाजपा की सरकार बनते ही पांच साल में नक्सलवाद का सफाया कर देंगे।
मोदी सरकार अगले पांच साल तक गरीबों को और मुफ्त अनाज देगी। 10 लाख तक का हेल्थ कवर ?देंगे। देशभर में मोदी जी ने हर गरीब के लिए शौचालय बनवाया। हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाई, 2024 में फिर से मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनाए क्योंकि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों में तेजी आएगी।
अयोध्या में पहले ही राम मंदिर बनना चाहिए था लेकिन कांग्रेस की सरकार 70 साल से राम जन्मभूमि को लटका रही थी। भाजपा कार्यकाल में मोदी जी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं। बीपीएल कार्डधारियों को बारी-बारी से राम मंदिर का दर्शन कराने का काम छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही कराई जाएगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की सरकार ने अंधाधुंध धर्मांतरण कराया। ये जूदेव जी की भूमि है यहां पर किसी भी आदिवासियों का धर्मांतरण नहीं होने देंगे।
भाजपा की सरकार बनने पर सभी महिलाओं को हर साल 12 हजार देंगे। एक घर में अगर तीन विवाहित महिलाओं हैं तो हर साल 36 हजार मिलेगा। अगर ये किसान का परिवार है तो 12 हजार और मिलेगा। मोदी जी देश के गरीबों के लिए घर बनाने का काम किया है। जो 18 लाख चुक गए हैं उन्हें घर देने का काम भाजपा करेगी। तेंदूपत्ता संग्रहण प्रति बोरा 5500 रुपए मानक करेंगे। 4500 रुपए बोनस भी देंगे। गैस सिलेंडर पांच सौ में दिया जाएगा। महतारी बंधन का पर्चा भरें और हर साल आपके खाते में साल में 12 हजार जमा हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने ढेर सारे भ्रष्टाचार किए हैं। भाजपा की सरकार बनते ही हजारों करोड़ जो उन्होंने इक_ा किया है, इनकी जांच कराकर भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने इंड्रस्टी लगाकर रोजगार देने का काम किया है। एक लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति देने काम भाजपा ने की।
भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर देश के आदिवासियों का सम्मान किया है। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूल बनाए। आदिवासियों का बजट 1 लाख 24 हजार करोड़ करने का काम मोदी सरकार ने किया।