मुंबई ।   विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखते हुए फैन्स को बहुत उम्मीद है। वहीं न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड रहा है कि उसने विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में भारत के सामने शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिच अहम भूमिका निभा सकती है। यहां जानिए मैच से जुड़ा हर अपडेट और देखिए लाइव स्कोरकार्ड

मोहम्मद शमी को चौथी सफलता

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। शमी ने टॉम लैथम को LBW आउट किया। लैथम खाता भी खोल नहीं पाए। 

केन विलियमसन आउट

मोहम्मद शमी ने केन विलियमसन को पवेलियन भेज दिया। केन ने 73 गेंदों पर 69 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगा। 

मिचेल और केन का अर्धशतक

डेरिल मिचेल और केन विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मिचेल ने 49 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं, विलियमसन ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अर्धशतक लगाया।

केन विलियमसन-डेरिल मिचेल जमे

डेरिल मिचेल और कप्तान विलियमसन की जोड़ी जम गई है। मिचेल 48 और केन 36 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 96 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

शमी ने लिया दूसरा विकेट

मोहम्मद शमी ने दूसरा विकेट लिया। उन्होंने रचिन रविंद्र को 13 रन केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

मोहम्मद शमी ने दिया पहला झटका

मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर में न्यूजीलैंड को झटका दिया। शमी ने डेवोन कॉन्वे को 13 रन पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य

भारत ने न्यूजीलैंड को 398 रनों का टारगेट दिया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। विराट कोहली ने 117 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 105 और शुभमन गिल 80* रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा 47 और केएल राहुल 39* ने उपयोगी पारियां खेली।

श्रेयस अय्यर का शतक

श्रेयस अय्यर ने भी अपना शतक पूरा किया। अय्यर ने 67 गेंदों में सेंचुरी जड़ी। 

विराट कोहली का 50वां वनडे शतक

विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। कोहली अब वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 50 वनडे शतक पूरे किए।

विराट कोहली का अर्धशतक

 विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा किया। विराट ने 59 गेंदों पर पचास रन पूरे किए। 

शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट

शुभमन रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। उन्हें क्रैम्प हो गया। गिल 79 रन बनाकर लौटे। 

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 41 गेदों पर फिफ्टी लगाई। 

11 ओवर के बाद स्कोर 89 रन
11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 89/1 रन है। शुभमन गिल 35 और विराट कोहली 4 रन पर टिके हैं।

रोहित शर्मा आउट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 47 रन पर आउट हो गए। उन्होंने चार छक्के और चार चौके लगाए। हिटमैन को टिम साउदी ने केन के हाथों कैच कराया।

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 58 रन

 भारतीय टीम ने 6 ओवर के बाद 58 रन बना लिए हैं। रोहित 45 और शुभमन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 ओवर के बाद 25 रन

3 ओवर के बाद भारत ने 25 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 16 और शुभमन गिल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहले ओवर में आए 10 रन

टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की। ट्रेट के पहले ओवर में 10 रन आए।

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा…

पिच अच्छी लग रही है और धीमी भी। मुझे लगता है कि यह 2019 की बात है, जब हमने वह सेमीफाइनल खेला था। पिछले कुछ वर्षों में न्यूजीलैंड लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है और यह एक अच्छा मुकाबला होगा। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।

न्यूजीलैंड: 1 डेवोन कॉन्वे, 2 रचिन रवींद्र, 3 केन विलियमसन (कप्तान), 4 डेरिल मिशेल, 5 टॉम लाथम (विकेटकीपर), 6 ग्लेन फिलिप्स, 7 मार्क चैपमैन, 8 मिशेल सेंटनर, 9 टिम साउदी, 10 लॉकी फर्ग्यूसन, 11 ट्रेंट बोल्ट
भारत: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 सूर्यकुमार यादव, 7 रवींद्र जडेजा, 8 मोहम्मद शमी, 9 जसप्रीत बुमराह, 10 कुलदीप यादव, 11 मोहम्मद सिराज

टॉस: 2011 विश्व कप के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा

2011 विश्व कप फाइनल के बाद से यह केवल दूसरी बार जब भारत ने विश्व कप नॉकआउट में टॉस जीता है। पहला मौका 2015 क्वार्टर फाइनल बनाम बांग्लादेश था।

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज