रायपुर ।   जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री अरुण साव एवं रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसएसपी जितेन्द्र मीणा ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। बस्तर से 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और अपरान्ह 3 बजे संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे दुर्ग से शाम 6.30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी पहुंचेंगे। ग्राम परसवानी से रात नौ बजे वापस लौटेंगे।