भोपाल ।  आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यालय में वार रूम बनाया है। इसका काम चुनाव की तैयारियां, सभाओं का आयोजन, केंद्रीय पदाधिकारियों के दौरे आदि से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी का रहेगा।

डा. महेंद्र सिंह चौहान वार रूम का अध्यक्ष

डा. महेंद्र सिंह चौहान को वार रूम का अध्यक्ष और ललित सेन एवं अलमास सलीम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह नियुक्तियां की हैं। वार रूम में एक सप्ताह में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। फरवरी के पहले सप्ताह से यहां काम शुरू हो जाएगा।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया, विधायक फ़ुलसिंह बरैया, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार सम्मिलित होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा, लोकसभा चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।