पत्नी करती थी मजदूर के साथ अय्याशी, एक दिन पति ने दोनों को देख लिया साथ, फिर लगी ऐसी आग की....
राजस्थान के बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक बड़ी ही खतरनाक घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जी हां यहा अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने खेत में सो रहे पति-पत्नी पर तेजाब डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हमले में दंपती 30 फीसदी झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रामनगर गांव निवासी रतु की शादी शंकरपुरा के चंदराज से हुई थी। रतु के पास रामनगर में 10.12 बीघा जमीन थी, जिस पर गांव के ही संजय कंजर और उसकी पत्नी शरमा बाई खेतीहर मजदूर का काम करते थे। दोनों रोज़ की तरह रात को खेत में बनी टापरी-झोपड़ी में सो रहे थे। ऐसे में चंदराज को शक था कि उसकी पत्नी के संजय से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने देर रात टापरी में घुसकर संजय और उसकी पत्नी पर तेजाब डाल दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को कुछ दिन पहले संजय के साथ सोऐ देखा था। तेजाब डालते ही संजय व उसकी पत्नी तड़पने लगे। उनकी चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने क्या कहा
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल संजय और शरमा बाई को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों 30 फीसदी झुलस चुके हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। इधर सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चंदराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में