14 फरवरी को होंगे पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव
जयपुर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार, 14 फरवरी 2025 को जयपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होंगें। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के लिये मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
पंचायत समिति, सांभर लेक के वार्ड संख्या 13 के सदस्य एवं ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पंच एवं पंचायत समिति चाकसू की ग्राम पंचायत थली के सरपंच के उप चुनाव के लिए मतदान तिथि 14 फरवरी 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में एवं संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थित औद्योगिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों (आकस्मिक कामगारों सहित) को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश देय होगा।

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग