नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब सीएम भजनलाल से कर डाली है ये मांग
राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने घड़साना किसानों की आवाज उठाई है, जो सिंचाई पानी को लेकर आंदोलित हैं। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध प्रदेश की भजनलाल सरकार से आंदोलित किसानों की मंशा के अनुरूप सकारात्मक निर्णय निकालने की मांग की है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि घड़साना में सिंचाई पानी को लेकर किसान आंदोलित है। राजस्थान सरकार को इस मामले में आंदोलित किसानों की मंशा के अनुरूप सकारात्मक निर्णय निकालना चाहिए।
आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संंबंध में आगे कहा कि इस क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष यह समस्या सामने आती है, लेकिन राजस्थान सरकार किसानों की इस समस्या को नजरअंदाज कर देती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस मामले में व्यक्तिश: संज्ञान लेकर किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए।

सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण