अशोक गहलोत ने अब विधानसभा अध्यक्ष को लेकर बोल दी है ये बड़ी बात
कांग्रेस के 6 विधायकों के निलंबन के बाद आज पार्टी की ओर से राजस्थान विधानसभा के बाहर धरना शुरू किया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के इस धरने में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शािमल हुए। इस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस दौरान अशोक गहलोत ने बोल दिया कि सरकार विधानसभा में जवाब देने से बच रही है, मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए सदन नहीं चलाना चाहते। अशोक गहलोत ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि विधानसभा अध्यक्ष को निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष केवल एक पार्टी का सोचकर नहीं चल सकते उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बोल दिया कि सरकार किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों पर जवाब देने में असमर्थ है और इसलिए सदन को सुचारू रूप से नहीं चलाना चाहती। आपको बता दें कि भजनलाल सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को लेकर दिए बयान के बाद ये विवाद हुआ है।

15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा
छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 3 देशों में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप
दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 57 मोबाइल यूनिट का कमाल