लखनऊ: लखनऊ में इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई यूपी चैप्टर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को प्रतिष्ठित उद्यम रत्न पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर धीरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर ने उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। गौरतलब है कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित किया गया है। पुरस्कार पाने वाली महिलाओं की सूची  इस प्रकार है- 

सुश्री अस्मा हुसैन: हेरिटेज फैशन डिजाइनर और शिक्षाविद, कढ़ाई और हस्तशिल्प के पुनरुद्धार की दिशा में काम कर रही हैं, उन्हें 24000 से अधिक जरूरतमंद, अशिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षित करने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है, जो अब अपनी आजीविका कमा रही हैं।

डॉ.गीता गांधी: प्रतिष्ठित सीएमएस स्कूल की प्रमुख, जिनके नाम उत्कृष्ट परिणाम और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले सर्वाधिक विद्यार्थियों का विश्व रिकॉर्ड है।

डॉ. माधुरी हलवासिया: एक बहादुर कैंसर सर्वाइवर हैं, जो एक प्रमाणित सुजोक प्रैक्टिशनर भी हैं, जो प्रतिदिन 10 से 15 क्रोनिक रोगियों का निशुल्क उपचार करती हैं। अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के अलावा, वे फिक्की फ्लो की अध्यक्ष रही हैं और वर्तमान में बधिर महिला कल्याण फाउंडेशन की प्रमुख हैं, तथा अगले महीने एक राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में व्यस्त हैं।

सुश्री अपराजिता बंसल एडवोकेट, सुश्री वंदिता तिवारी कपूर, डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, सुश्री अनीता श्रीवास्तव, सुश्री वंदना मिश्रा, डॉ. रचना अवस्थी, सुश्री अम्बुज मिश्रा, सुश्री शुभ्रा चटर्जी, सुश्री मनीषा बाजपेई, सुश्री कोमल वर्मा, सुश्री रूपा शर्मा, सुश्री कृति श्रॉफ, डॉ. सपना उपाध्याय, सुश्री अनीता भटनागर जैन, सुश्री आराधना शुक्ला, सुश्री ज्योत्सना, सुश्री मंजरी पांडे, सुश्री रश्मि वैद, सुश्री रवीना त्यागी, सुश्री निर्मला सिंह, सुश्री सुष्मिता सिंह सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम  का आयोजन एक निजी होटल में किया गया था।