डोटासरा बोले- झाबर सिंह कौन होते हैं पंचायत चुनाव की घोषणा करने वाले, ‘पायलट के समय संगठन मजबूत था, तभी सत्ता में आए’
Rajasthan Congress Meeting: जयपुर: कांग्रेस के विधानसभा समन्वयकों की दो दिवसीय मंथन बैठक सोमवार से वार रूम में शुरू हुई। पहले दिन प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयकों से फीडबैक लिया।
जमीनी स्तर पर संगठन के कामकाज और आगामी निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर चर्चा हुई। मंगलवार को भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के विधानसभा समन्वयकों की बैठक होगी।बाद में मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री और मंत्री फोन पर बात करने वालों से कहने लगे हैं कि उनसे सीधे बात मत करो। फोन दिल्ली वाले सुनते हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्हें तो यह बातें काम के लिए जाने वाले लोग ही आकर बताते हैं।
डोटासरा ने पंचायत और निकाय चुनाव कराने के मंत्रियों के बयानों को लेकर कहा कि नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा कौन होते हैं, चुनाव की घोषणा करने वाले। पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी कहते हैं कि एक साल में चुनाव नहीं होंगे। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ 2027 में चुनाव कराने के बयान दे रहे हैं।
डोटासरा ने कहा कि अब तक मंडल और ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इनकी जानकारी पीसीसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। शेष काम भी 28 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) लगाने का 72 विधानसभा क्षेत्रों में काम पूरा कर लिया है।डोटासरा ने कहा कि सचिन पायलट के समय संगठन मजबूत था। संगठन कमजोर होता तो हम राज में कैसे आते। अब भी काम कर रहे हैं। संगठन मजबूत है।

ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब