20-21 जून को अति भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन राजस्थान में मानसून अभी ठहरा
जयपुर। मानसून 18 जून को ही तूफानी रफ्तार से राजस्थान में दस्तक दिया और एक दिन में ही आधे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में लिया। लेकिन एक बार फिर मानसून की रफ्तार थम सी गई। पिछले 24 घंटों में मानसून अपनी ट्रफ लाइन नहीं बदल सका। इस बीच IMD जयपुर ने राजस्थान में 2 सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि 17 जून को मानसून मध्य प्रदेश के आधे हिस्से और कुछ इलाकों में राजस्थान का बार्डर पकड़ लिया था। 17 जून को मानसून बांसावाड़ा, उदयपुर, माउंट-आबू, जालौर और बाड़मेर की सीमा के करीब था।
राजस्थान के इन जिलों में पहुंचा मानसून
18 जून को मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मानसून ने करीब 500 किलोमीटर के क्षेत्र में को कवर किया और जयपुर तक पहुंच गया। ऐसे में मानसून ने 18 जून को ही पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, भीलवाड़ा, कोटा, सवाईमाधोपुर, पाली और भरतपुर आदि इलाकों को गिरफ्त में ले लिया।

एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल