यश बैंक में एसएमबीसी का बड़ा निवेश
मुंबई । प्राइवेट सेक्टर के यश बैंक में जापान के बड़े बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) का निवेश अब एक कदम और करीब पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एसएमबीसी यश बैंक में 24.99 तक हिस्सेदारी खरीदने की सशर्त मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी हाल ही में जारी एक पत्र के माध्यम से दी गई है और एक साल तक वैध रहेगी। यश बैंक ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को देते हुए स्पष्ट किया कि इस निवेश के बावजूद एसएमबीसी को बैंक का प्रमोटर नहीं माना जाएगा। इससे पहले मई 2025 में एसएमबीसी ने यश बैंक में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव के तहत एसबीआई से 13.19 फीसदी और अन्य सात बैंकों जैसे एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा आदि से मिलाकर 6.81 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई गई थी। आरबीआई ने इस सौदे के लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं।

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव