जयपुर । भरतपुर में 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें 1 लाख की भीड़ जुटेगी। खास बात यह है कि इसमें भाजपा को छोड़कर देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर हो रहे कार्यक्रम के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी प्रदेशाध्यक्ष केके साहरण पार्टी की ऑल इंडिया महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी विधायक और आयुर्वेदिक राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैली केंद्र की  भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में होगी। किसानों को फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने का अधिकार मिले और इसका कानून बने यह सबसे बड़ी मांग है। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रैली का उद्देश्य चौधरी चरण सिंह की किसानों के लिए सोच का इम्प्लीमेंटेशन कराने के लिए पॉलिसी में बदलाव की मांग है। आजाद भारत में जो काम गांव गरीब किसान खेतिहार मजदूर के लिए होना चाहिए वह नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है।  उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा और हठधर्मिता कर रही है। सरकार गन्ने का दाम नहीं बढ़ा रही। गेहूं का दाम नहीं बढ़ा रही। यूरिया से 5 किलो खाद निकाल लिया गया है। सरकार लगातार खाद के दाम बढ़ा रही है। बिजली पर जो छूट होनी चाहिए थी वो नहीं दे रही है।  त्यागी ने कहा कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था मैं सरकार में दोबारा आऊंगा तो बिजली की रेट आधी करूंगा। अखिलेश यादव के समय में 100 रुपए हॉर्स पावर बिजली की रेट थी। आज 180 कर दिया। रेट आधी करते तो भी 90 रुपए रेट होती। अभी भी आधा नहीं किया। सिर्फ वोट लेने के लिए झूठ बोलने का काम बीजेपी सरकार के नेता करते हैं।