देश में माता बहिने सुरक्षित नहीं-पायलट
जयपुर । अजमेर दरगाह और सम्भल जामा मस्जिद विवाद को लेकर विधायक सचिन पायलट ने बीजेपी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को नौकरियां नहीं मिल रही है और इन्हें खुदाई की लगी है, जबकि होना जाना कुछ नहीं है। पायलट ने अजमेर दरगाह और सम्भल मामले को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा है और उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है. पायलट ने कहा कि देश की संसद ने 1991 में कानून बनाया था कि जो 1947 के बाद जहां है जैसा है वैसा रहना है. इसको खोदो वो निकलेगा, उसको खोदो वो निकलेगा. यहां बच्चों को नौकरियां नहीं मिल रही है और इनको खुदाई की लग रही है. होना जाना कुछ नहीं है, बस अखबार की सुर्खियां बनेगी, टीवी पर दिखेगा, मूंग की खरीद नहीं हो रही उसकी परवाह किसी को नहीं है। सचिन पायलट ने कहा कि देश में माता- बहने सुरक्षित नहीं है इतना भयानक हत्याकांड जोधपुर में हुआ, इनपर सरकार का ध्यान नहीं है।

Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव