भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल 'वर्ग 3-5' में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने यहां फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी। इससे पहले, चौतीस साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया। पुरुष एकल 'वर्ग 3-5' के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में हालांकि राज अरविंदन अलागर को नाइजीरिया के इसाउ ओगुनकुनले से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को 3-11, 6-11, 9-11 से शिकस्त मिली।