भोपाल- हथियारबंद बदमाशों ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मप्र के गवर्नर रहे भगवतदयाल शर्मा के नाती चंदन इंदौरिया के साथ जमकर मारपीट कर दी। काजी कैंप स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने उनकी कार को हाथ देकर पहले रोका और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अड़ीबाजी करने लगे। रकम देने से इनकार किया तो बदमाशों ने मारपीट कर दी। पास से गुजर रहे गौतम नगर टीआई महेंद्र मिश्रा से उन्होंने मदद मांगी। इस पर पुलिस ने तीन में से दो बदमाशों को पकड़कर टीला जमालपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।

बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना