इंदौर- बीआरटीएस को उखाड़ फेंकने का बयान देने के दूसरे दिन सोमवार को भी पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि इस कॉरिडोर ने एक सुंदर शहर को खराब कर दिया। वहीं, भाजपा नेता मधु वर्मा उनसे सहमत नहीं हैं। मधु के आईडीए अध्यक्ष रहते ही बीआरटीएस कॉरिडोर बना था। उनका कहना है कि जो लोग यह चाहते हैं कि बीआरटीएस को उखाड़ देना चाहिए, वे एबी रोड पर 10 साल पहले हुए हादसों का रिकॉर्ड निकालकर देख लें। इसे हटा दिया तो इतनी दुर्घटनाएं होंगी कि आप कल्पना नहीं कर सकते।

किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”