देश की 10 एजेंसियों के कंप्यूटर की निगरानी रखे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है. इस बारे में एक याचिका दायर की गई थी. सरकार के पास जवाब देने के लिए छह हफ्तों का वक़्त है. हालांकि केस की अगली सुनवाई की तारीख़ फिलहाल तय नहीं है.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 21 दिसंबर को एक अधिसूचना जारी की थी. इसके मुताबिक़, देश की दस एजेंसियों को ये अधिकार दिए गए थे कि वो सभी के कंप्यूटर में मौजूद डेटा पर नज़र रख सके. अब तक बड़े आपराधिक मामलों में ही कंप्यूटर या ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखी जाती थी या जांच के बाद जब्त किया जाता था.

किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”