कांग्रेस नेत्री ट्विंकल डागरे मर्डर केस में आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बाणगंगा पुलिस अब शव के अवशेष खंगालने में जुट गई है। मंगलवार को पुलिस दल टिगरिया बादशाह इलाके में पहुंचा। टीम ने जिस स्थान पर ट्विंकल को जलाया गया था, उस स्थान की बारीकी से देखने के बाद उस नाले को भी देखा जहां शव के अवशेष फेंके गए थे। नाले की सफाई के साथ ही पोकलेन और जेसीबी मशीन के जरिए कुछ जगहों पर खुदाई भी करवाई। करीब ढाई घंटे चली सर्चिंग में कुछ संदेहास्पद चीजें मिली हैं, जिनके बारे में जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है

लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर