इंदौर के आध्यामिक गुरू भय्यू जी महाराज की मौत का राज पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने भय्यू जी महाराज के दो करीबी सेवादारों और एक युवती को गिरफ्तार किया है । इन सभी पर शादी के लिए भय्यू जी महाराज को ब्लैक करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख और पच्चीस साल की एक युवती मिलकर भय्यू जी महाराज का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में धारा 306 आत्महत्या के लिए प्रेरित करना, 120 बी और 384 अवैध वसूली के तहत केस दर्ज कर लिया है।

लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर