Thursday, April 23rd, 2026

सीबीआई - नए डायरेक्टर के चयन के लिए आज होगी बैठक II Will be meeting today to select new director

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली चयन समिति आज सीबीआई के निदेशक पर फैसला करने के लिए बैठक करेगी . आपको बता दें कि आलोक वर्मा को निकाले जाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो अभी किसी नियमित प्रमुख के बिना ही काम कर रहा है. सीबीआई प्रमुख चुनने के लिए समिति की यह दूसरी बैठक होगी, इससे पहले 24 जनवरी को हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था l आलोक वर्मा के जाने के बाद सीबीआई प्रमुख का पद 10 जनवरी से ही खाली पड़ा हैl फिलहाल उनकी जगह नागेश्वर राव को अस्थाई रूप से निदेशक नियुक्त किया गया है, लेकिन स्थाई रूप से पद कौन संभालेगा इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है l दरअसल भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना के साथ वर्मा का टकराव हुआ था, जिसके चलते वर्मा और अस्थाना को सीबीआई से हटा दिया गया था l

अन्य वीडियो