इंदौर में अपने गुंडे बेटे को कोर्ट परिसर में नशे की प्रतिबंधित टेबलेट और चरस देने आई एक मां को एमजी रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मां के कब्जे से चरस और आठ प्रतिबंधित टेबलेट भी मिली है। आरोपी इलाके का लिस्टेड गुंडा है।जानकारी के अनुसार एमजी रोड पुलिस के अनुसार घटना जिला न्यायालय में कोर्ट नंबर 11-1 के सामने की है। चंदन नगर इलाके के गुंडे बबलू को एक केस में कोर्ट पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान उसकी मां उससे मिलने पहुंची और उसने बेटे को पुलिस कस्टडी में ही नशे की सामाग्री हाथ में थमा दी। घटना कोर्ट परिसर में न्यायधीश के संज्ञान में आई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को बुलाकर महिला को कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार करवा दिया।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह