उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने पर लोगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई की। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को लड़की के स्कूल से लौटते समय मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने उसको जबरन उठा लिया और गन्ने के एक खेत में उससे बलात्कार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरन कुछ स्थानीय लोगों द्बारा न सिर्फ लड़की को बचाया गया बल्कि उनमें से दो युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई भी की। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह