औरंगाबाद- बिहार के औरंगाबाद जिले में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा मोड़ के पास की है। भाजपा नेता की पहचान मदन यादव के रूप में हुए है। वे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री थे। जानकारी के मुताबिक घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पहरपुरा पुल के पास दो अपराधी घात लगाए बैठे थे। अपराधियों ने भाजपा नेता को देखते ही पेट में गोली मार दी। वे जैसे ही जमीन पर गिरे, अपराधियों ने पास जाकर सिर में दो गोली मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मदन पहले राजद के 20 सालों तक प्रखंड अध्यक्ष रह चुके थे।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह