पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में गुर्जर आंदोलन रविवार को भी जारी है।आंदोलन पर गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि हम यहां तब तक डटे रहेंगे जब तक कोई फैसला नहीं ले लिया जाता है। इसके अलावा आंदोलन का असर भारतीय रेलवे पर भी पड़ा है। दरअसल आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं, सवाईमाधोपुर के मलारना स्टेशन और नीमोदा रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारीयों ने बीच ट्रैक पर ही तंबू लगा लिया। इससे पहले तीन दिन से चल रहे आंदोलन के कारण रेलवे ने शनिवार को 14 गाड़ियां रद्द कर दीं, जबकि चार के मार्ग बदले गए हैं। जिसके कारण दिल्ली और मुंबई के बीच गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह