राजगढ़ में भैंसवा माता में पूर्णिमा के अवसर माता की पालकी निकाली गई। बसन्त पंचमी से प्रारम्भ हुए भैंसवा माता मेला जो कि लगातार एक माह तक चलता है। बारवी शकाब्दी से माता बिजासन की यह पालकी निकालने का परंपरा चलती आ रही है। इसके संकेत यह देवास रियासत से प्राप्त ताम्रपत्र के द्वारा की गई नियुक्ति से मिलते है। आस्था, विश्वास से सराबोर माता के भक्तों का यह जनसैलाब का संगम इस अवसर पर देखने को मिला। परम्परा के अनुसार पहाड़ी पर स्थित माता के मुख्य मंदिर से पालकी क्षेत्र में चल समारोह के रूप में निकाली गई। पालकी में रियासत काल से ही किन्नरों का नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। करीब आठ घंटे यह चल समारोह चला रातभर चलने वाले इस भक्ति मय आयोजन में करीब एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह