Tuesday, April 22nd, 2025

दमोह में चित्रकूट पर हुई दो सगे भाइयों की हत्या पर निकाली आक्रोश रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा दमोह के द्वारा भाजपा कार्यालय से एसपी कार्यालय तक एक आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली सतना जिले के चित्रकूट में दो सगे भाईयो की हत्या के घटना विरोध में निकाली गई। भाजपा कार्यालय से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां हाथों में तख्तियां लेने के दौरान सभी लोग मौन आक्रोश जताते नजर आए। लोगों का कहना था कि 2 माह से जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से लेकर अब तक कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। ऐसे हालात में इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बाद कांग्रेस सरकार विफल होती नजर आ रही है। इसी कारण से भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित जताते हुए रैली निकाली है। महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में सभी कार्यकर्ताओं ने एसपी के माध्यम से मांग की है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। जिससे लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। ऐसा नहीं होने पर भाजपा द्वारा आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

अन्य वीडियो