बैतूल. नेशनल हाइवे 47 पर मंगलवार रात एक यात्री खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। घटना में बस में सवार 26 लोग घायल हो गए, इनमें से 5 को इलाज के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर भेजा गया है।इंदौर से बैतूल आ रही ओम शांति ओम बस ट्रैवल्स की यात्री बस रात में चिरापाटला ऊंट घाट के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 26 यात्री घायल हो गए है। चिचोली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को मशक्कत के बाद बहार निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेजा गया।

शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले