पाकिस्तान ने आखिरकार कबूल लिया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर उनके देश में ही है| जी हाँ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के पाकिस्तान में मौजूद होने की बात को कबूल कर लिया है और कहा कि भारत द्वारा ‘ठोस' तथा ‘अकाट्य' प्रमाण देने पर ही सरकार उसके खिलाफ कोई कदम उठा सकती है| कुरैशी का बयान ऐेसे समय में आया है जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद लगातार वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान के ऊपर भारत द्वारा सभी बड़े देशों के माध्यम से दवाब बनाया गया | आपको बता दें कि भारत लम्बे समय से मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों सूची में शामिल कराने का प्रयास कर रहा है|

पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम