राजगढ़ जिले के हुलखेड़ी गांव में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पत्थराव कर दिया। मामला जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र का है जहां हुलखेड़ी गांव में पुलिस को गांव में अवैध शराब उतरने की सूचना मिली थी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। लेकिन पुलिस की सूचना पहले ही लगने के कारण ग्रामीणों ने एक जूट होकर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। ग्रामीण और महिलाएं तब तक पत्थर बाजी करते रहे जब तक पुलिस गांव से उल्टे पांव नहीं लौट गई। वहीं लोगों ने बताया कि इस बीच पुलिस ने फायरिंग भी की। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक भी जब्त किया है।

केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?
दक्षिण का खाटू धाम: जहां बाबा श्याम करते हैं हर मुराद पूरी
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत