Sunday, February 22nd, 2026

लोकसभा चुनाव 2019 आप ने की चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ||Announcing candidates..

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। गोपाल राय और आम आदमी पार्टी ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों की इस लिस्ट में आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि गुग्गन सिंह के उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है । वहीं, 'आप' की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य राघव चड्ढा दक्षिण दिल्ली से, जबकि पंकज गुप्ता चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि पश्चिम दिल्ली सीट से कौन चुनाव लड़ेगा।

अन्य वीडियो