इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने आज कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा कर भेदभाव किया जा रहा है। यहां तक की नगरी विकास मंत्री ना ही उनसे बात करते हैं और ना ही फोन उठाते हैं लगातार उपेक्षा के चलते महापौर ने नगरी विकास मंत्री जयवर्धन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज शाम आजाद नगर में होने वाले नगर निगम के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की है। महापौर इस बात से भी नाराज हैं कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के दिल्ली में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में कलेक्टर के स्थान पर नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित किया गया है महापौर ने कहा कि लगातार उपेक्षा के चलते वह बड़ा कदम उठाएगी ।

केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?
दक्षिण का खाटू धाम: जहां बाबा श्याम करते हैं हर मुराद पूरी
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत