राजगढ़ में बीते दिनों हुई राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं में पुलिस के हाथों सफलता लगी है, पुलिस अधीक्षक, राजगढ़, प्रदीप शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि- पकड़ाए आरोपियों द्वारा राजगढ़ के थाना मलावर के ग्राम सुंदरपुरा व ख़िलचपुर रोड़ पर बदमाशों द्वारा राहगीरों से मोटर साईकल सहित नगद रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद एसडीशनल एसपी व एसडीओपी,राजगढ़ के नेतृत्व में संयुक्त टीम बना कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई ,जिसके बाद घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों के गिरोह में से पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, इनके पास से लुटा गया सामान भी जब्त किया गया हैं, गिरोह के बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है, आपको बता दे इन आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक, राजगढ़ द्वारा ईनाम भी घोषित किया गया था,

Datia जिला अस्पताल में नकाबपोशों का आतंक, मरीज के अटेंडर से मारपीट
World Book Day पर ज्ञान का उत्सव, Mohan Yadav ने दिया किताबों से जुड़ने का संदेश
तमिलनाडु चुनाव: पोलिंग बूथ पर लगा सितारों का मेला, रजनीकांत से विजय तक ने डाला वोट।