बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के गांधीनगर लोकसभा सीट से टिकट काटे जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसा है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुजुर्गों का आदर नहीं करते हैं तो भला जनता के विश्वास का सम्मान क्या करेंगे. कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'पहले लालकृष्ण आडवाणी को जबरन ‘मार्ग दर्शक’ मंडल में भेज दिया गया, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली गई. जब मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहां करेंगे? बीजेपी भगाओ, देश बचाओ.

Raipur Traffic: नहीं भरा ई-चालान तो जब्त होगी गाड़ी, पुलिस का सख्त अलर्ट
जनेऊ उतरवाने के आरोपों से गरमाई राजनीति, BJP ने उठाए सवाल
‘भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे’—CM योगी ने बहुगुणा को किया नमन
IPL के बीच पुराना विवाद गरमाया, श्रीसंत ने हरभजन को किया ब्लॉक