कांग्रेस ने देर रात लोकसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की. इस लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख राज बब्बर की सीट बदल दी गई है. गौरतलब है कि राज बब्बर 2014 के लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद से उम्मीदवार थे. इस बार पार्टी ने उन्हें फतेहपुर सीकरी से उतारा है. अब मुरादाबाद सीट से शायर इमरान प्रतापगढ़ी चुनाव लड़ेंगे. यूपी की बिजनौर सीट से इंद्रा भट्टी की जगह नसीमुद्दीन सिद्दीकी को टिकट दिया गया है. मेरठ में तैनात रहीं आईआरएस अफसर प्रीता हरित को आगरा से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस की लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और विक्रमादित्य सिंह का भी नाम है. विक्रमादित्य सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री करन सिंह के बेटे हैं. उन्हें जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. रेणुका चौधरी तेलंगाना के खम्मम सीट से चुनाव लड़ेंगी

थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ‘लेडी मददगार’ समेत 4 गिरफ्तार
स्टार्क की वापसी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए मचाएंगे धमाल