भारत-पाकिस्तान में जारी तनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इमरान खान को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी के इस कदम की कांग्रेस ने आलोचना की है और पीएमओ से सफाई देने की मांग की है. वहीं सरकारी सूत्रों ने कहा है कि यह एक औपचारिक संदेश था. इमरान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर ट्वीट किया. खान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का संदेश मिला, जिसमें लिखा है : मैं पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश की जनता और बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. यह वक्त है जब उपमहाद्वीप के लोग आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिये मिलकर काम करें

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई