मप्र की बची हुई 14 सीटों के टिकट तय करने में हो रही देरी ने प्रदेश भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा दिक्कत भोपाल-इंदौर सीटों को लेकर है। मंगलवार को इंदौर भाजपा कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि इंदौर से या तो मैं या फिर मोदीजी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि मीडिया से चर्चा में महाजन ने इसे मजाक में कही गई बात बताया। बाद में भाजपा संगठन ने भी इस तरह का कोई प्रस्ताव भेजे जाने की बात सिरे से खारिज कर दी...दरअसल, दोपहर में भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने पूछ लिया कि ताई टिकट का ऐलान कब तक हो जाएगा? इस पर ताई ने कहा कि बेहद जल्द होगा या तो मैं लड़ूंगी या फिर मोदीजी को लड़ना चाहिए

बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान