संबित पात्रा हो गए ट्रोल, लोगों ने कहा खुल गई उज्ज्वला योजना की पोल ||Ujjwala plans open
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी अभियान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ऐसी 'गलती' कर दी, जिसकी वजह से उनकी सरकार की एक योजना की सफलता पर ही लोग सवाल उठा रहे हैं.रविवार को ओडिशा के पुरी में चुनाव प्रचार के दौरान संबित पात्रा एक गरीब महिला के घर खाना खाने पहुंचे थे, जिसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, वीडियो में महिला चूल्हे पर खाना पकाती दिखी.यह वीडियो पात्रा के ट्विटर पर डालने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सभी लोगों ने मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक उज्ज्वला योजना की सफलता पर ही सवाल करने लगे. संबित पात्रा के इस वीडियो पर कांग्रेस ने भी हमला बोला और उज्ज्वला योजना को लेकर सरकार को घेरा.

सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत