Thursday, April 23rd, 2026

दिल्ली - लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास बीजेपी के लिए कर सकते हैं प्रचार ||Kumar campaign for BJP..

आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता कुमार विश्वास लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि प्रदेश बीजेपी ने कुमार विश्वास के सामने पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का प्रस्ताव रखा हैं. बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को विश्वास के साथ बैठक की थी जिसमें विश्वास ने कहा था कि चीजों को परिदृश्य के हिसाब से रखने के लिए उन्हें एक और बैठक करनी होगी. सूत्रों ने यह भी बताया कि बीजेपी विश्वास को पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट देने पर भी विचार कर सकती हैं क्योंकि वह एक अच्छे वक्ता हैं और अपनी वाकपटुता से भीड़ को बांधे रख सकते हैं. बता दें कि कुमार विश्वास इन दिनों अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं से नाराज चल रहे हैं. कुमार विश्वास अलग अलग मंचों से केजरीवाल और आप के खिलाफ हमलावर रहते हैं.

अन्य वीडियो